Sarkari Yojana

KCC वाले सभी किसानों का कर्ज माफ़, नई लिस्ट में यहाँ से नाम चेक करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्ज माफ़ी योजना के तहत राज्य के किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया है। नई लिस्ट जारी हो गई है आप योजना की वेबसाइट पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं

By Akshay Verma
Published on

KCC वाले सभी किसानों का कर्ज माफ़, नई लिस्ट में यहाँ से नाम चेक करें
KCC वाले सभी किसानों का कर्ज माफ़, नई लिस्ट में यहाँ से नाम चेक करें

देश में किसानों की आर्थिक सहायता करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर कई प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज माफ़ी योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत किसानों का कर्ज माफ़ किया जा रहा है अर्थात किसानों द्वारा कृषि हेतु बैंक से लिए गए लोन को राज्य सरकार ही चुकता करेगी। यह बात किसानों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। हाल ही में किसानों का कर्ज माफ़ हुआ है। जिसकी नई लिस्ट सरकार ने जारी कर दी है।

किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2024

किसान कृषि हेतु बैंक से लोन लेते हैं लेकिन कई बार उनकी फसलें ख़राब हो जाती है जिस कारण उन्हें कुछ भी मुनाफा नहीं हो पाता। और वे बैंक से लिए गए लोन को चुकाने में असमर्थ रहते हैं इस वजह से कई किसानों ने चिंता के कारण आत्महत्या कर अपनी जान भी गवाई है। साथ ही किसान के परिवारों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

किसानों की इस मजबूरी और परेशानी को समझकर उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी योजना शुरू की है। जिसे राज्य के सीएम योगी जी द्वारा वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले योजना में आवेदन करना होता है उसके बाद ही उनका कर्जा माफ़ किया जाता है। आपको बता दें इसमें पात्र एवं मानदंड पूरा करने वाले किसानों को ही शामिल किया जाता है।

योजना का उद्देश्य क्या है?

किसानों के कर्ज का बोझ समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी योजना को शुरू किया है। इस योजना में उन ही किसानों को शामिल किया जाएगा जो छोटे, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कर्ज माफ़ होने के बाद किसान अपनी कृषि में अधिक ध्यान दे पाएंगे क्योंकि उनके कर्ज की चिंता नहीं रहेगी। और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे।

ये भी देखें Solar Subsidy: घर में लगाना है सब्सिडी वाला सोलर पैनल जानें, क्या रहेगा पूरा प्रोसेस, कितनी मिलेगी 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर सब्सिडी

Solar Subsidy: घर में लगाना है सब्सिडी वाला सोलर पैनल जानें, क्या रहेगा पूरा प्रोसेस, कितनी मिलेगी 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर सब्सिडी

राज्य के करीबन 86 लाख किसानों का कर्ज माफ़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर अर्थात 5 एकड़ की भूमि वाले खेत हैं उनका ही कर्ज माफ़ किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि सम्बंधित डाक्यूमेंट्स
  • आय प्रमाण पत्र
  • KCC बैंक पासबुक

किसान कर्ज माफ़ी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको कर्ज माफ़ी आवेदन का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करके दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना है।
  • लास्ट में आपको Submit का ऑप्शन नजर आएगा उस पर क्लिक कर दें।
  • आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

ऐसे चेक करें किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट

  • सबसे पहले आपको उस राज्य की आधिकारिक कृषि या कर्ज माफी पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आप किसान कर्ज माफी योजना के तहत लाभार्थी हैं। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश के लिए https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “कर्ज माफी लिस्ट” या “लाभार्थी सूची” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। यह जानकारी राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती है, लेकिन सामान्य रूप से आपको निम्नलिखित विवरण भरने पड़ सकते हैं:
    • आधार नंबर या किसान पंजीकरण नंबर
    • बैंक अकाउंट नंबर
    • जिला, तहसील और गांव का नाम
  • जानकारी भरने के बाद “सर्च” या “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आपका नाम कर्ज माफी योजना में शामिल किया गया है, तो यह स्क्रीन पर दिखाई देगा। आपको यह भी पता चलेगा कि कितनी राशि माफ की गई है और किस बैंक में आपका कर्ज था।

किसान कर्ज माफी लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन उपलब्ध है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम kisan karj mafi list में है या नहीं, तो आप अपने राज्य की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इससे आपको अपने कर्ज माफ होने की स्थिति और अन्य जानकारी मिल जाएगी।

ये भी देखें UP Anganwadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी वर्कर के 9670 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

UP Anganwadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी वर्कर के 9670 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Leave a Comment