Sarkari Yojana

UP Anganwadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी वर्कर के 9670 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

आंगनवाड़ी में काम करने के लिए यूपी में हाल ही में नोटिफिकेशन जारी हुआ है, ऐसे में महिलायें रोजगार प्राप्त कर सकती है।

By Akshay Verma
Published on

UP Anganwadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी वर्कर के 9670 पदों पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Anganwadi Bharti

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है, राज्य में 9670 पदों पर आंगनवाड़ी की भर्ती (UP Anganwadi Bharti) निकली है, वे महिलायें जो इस भर्ती की पात्रताएं रखती हैं, इसका आवेदन कर नौकरी प्राप्त कर सकती हैं। इस प्राप्त रोजगार प्राप्त कर महिलायें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकती है। जल्द से जल्द आवेदन कर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।

UP Anganwadi Bharti

30 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ, इस नोटिफिकेशन में 9670 पदों के लिए आंगनवाड़ी की बम्पर भर्ती निकली हुई है। उत्तर प्रदेश के 31 जिलों के लिए यह विज्ञप्ति निकली हुई है। इस भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसका आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

राज्य में अभी 23,753 पद आंगनवाड़ी में रिक्त हैं ऐसे में जल्द ही और भी नोटिफिकेशन जारी हो सकते हैं, जिससे महिलाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो सकता है। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायक पदों के लिए महिलाओं की नियुक्ति की जाती है।

ये भी देखें Bijli Bill Mafi Yojana 2024: यूपी में इन किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली, बस पूरी करनी होगी यह शर्त

Bijli Bill Mafi Yojana 2024: यूपी में इन किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली, बस पूरी करनी होगी यह शर्त

UP Anganwadi Bharti की पात्रताएं

  • आंगनवाड़ी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  • आयुसीमा में आरक्षित वर्ग की महिलाओं को छूट प्रदान की जाएगी।
  • इसमें आवेदिका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदिक का राज्य का स्थानी निवासी होना आवश्यक है।
  • इस भर्ती के आवेदन में किसी प्रकार का भुगतान शुल्क नहीं है।

UP Anganwadi Bharti का आवेदन ऐसे करें

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ। आधिकारिक वेबसाइट में सबसे पहले पंजीकरण करें। पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है, एवं इस आवेदन प्रक्रिया को 21 दिन के भीतर भरना चाहिए। इसलिए जल्द से जल्द यह आवेदन कर देना चाहिए।

किस जिले में कितने पद?

इस बार निकले आंगनवाड़ी भर्ती के नोटिफिकेशन में 31 जिलों के लिए विज्ञप्ति निकली है। इसमें आवेदिक 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती है।

जिले का नाम आंगनवाड़ी पदों की संख्या
अलीगढ़ 499
फिरोजाबाद 368
इटावा 11
अंबेडकर नगर 350
गाजियाबाद 212
फतेहपुर 426
अमरोहा 142
गौतमबुद्धनगर 133
फर्रुखाबाद 166
चित्रकूट 230
एटा 169
बुलंदशहर 457
बिजनौर 507
बरेली 329
बदायूं 535
बाराबंकी 420
बस्ती 268
बांदा 210
आजमगढ़ 461
बहराइच 632
बलरामपुर 388
बलिया 77
बागपत 199
अयोध्या 218
औरेया 321
कन्नौज 138
अमेठी 427
हमीरपुर 164
वाराणसी 199
झांसी 290

ये भी देखें 1 सितंबर से हो रहा बड़ा बदलाव, बंद हो जाएंगी Sim! जानें क्या है नए नियम और पूरा मामला?

1 सितंबर से हो रहा बड़ा बदलाव, बंद हो जाएंगी Sim! जानें क्या है नए नियम और पूरा मामला?

Leave a Comment